Headlines
Loading...
सिंगर का बड़ा दावा:अभिजीत भट्टाचार्य बोले- मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया, इससे पहले वे गरीबों के मिथुन चक्रवर्ती हुआ करते थे!!!!!@@

सिंगर का बड़ा दावा:अभिजीत भट्टाचार्य बोले- मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया, इससे पहले वे गरीबों के मिथुन चक्रवर्ती हुआ करते थे!!!!!@@

अभिजीत भट्टाचार्य जितने शानदार गायक हैं, उतने ही बोल्ड उनके स्टेटमेंट होते हैं। अपने हालिया सोशल मीडिया लाइव सेशन के दौरान उन्होंने अक्षय कुमार को गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती बताया। इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया कि अक्षय आज की तारीख में जितने बड़े स्टार हैं, वह उनके गाने की वजह से ही हैं। 

मैं स्टार्स के गीत गाने के लिए बना हूं: अभिजीत
अभिजीत ने कहा, "मैं स्टार्स के गीत गाने के लिए बना हूं। एक्टर्स के लिए नहीं। यह मायने नहीं रखता कि मैं कितना अच्छा गाता हूं। अगर वह व्यक्ति स्टार नहीं है तो उसकी कोई कीमत नहीं। एक तरफ शाहरुख़ खान हैं तो दूसरी तरफ सुनील शेट्टी। अब शाहरुख खान स्टार हैं। जब वे बोलते हैं तो उनकी एक क्लास होती है। और सुनील के साथ रफ एंड टफ अपील जुड़ी हुई है। जब भी कोई सुनील के लिए किसी गाने को क्यूरेट करने का फैसला करता है तो उसे आक्रामक और जंगली होना पड़ता है। मैंने सुनील और शाहरुख दोनों के लिए गाने गाए हैं। दोनों पर फिल्माए गए मेरे गाने हिट रहे।"



'मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया'

आगे अभिजीत ने अक्षय कुमार के स्टारडम की शुरुआत के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "मेरे संगीत ने अक्षय कुमार को स्टार बनाया। जब उन्हें लॉन्च किया गया, तब वे स्टार नहीं थे। उन्हें पहले गरीबों का मिथुन चक्रवर्ती माना जाता था। ठीक वैसे ही जैसे मिथुन चक्रवर्ती को गरीबों का अमिताभ बच्चन माना जाता था।"


बकौल अभिजीत, "संगीत में बड़ी ताकत होती है। यह एक्टर को स्टार बना देता है। फिर चाहे देव आनंद हों, राज कपूर हों या फिर राजेश खन्ना। अक्षय कुमार 'खिलाड़ी' (1992) के बाद स्टार बने। मैंने इसके सॉन्ग 'वादा रहा सनम' को आवाज दी थी। इसके बाद उनकी कई फिल्मों के टाइटल में खिलाड़ी शब्द आया। मेरी आवाज उन पर सूट करती है। ये सभी एक्टर्स पहले स्टार नहीं थे। लेकिन मेरी आवाज ने उन्हें स्टार बना दिया।"

THANKS FOR VISITING !!!!@@ PLEASE FOLLOW OUR BLOG PAGE!!!!@@


0 Comments: